फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   School bus blown up due to truck collision in fog

कोहरे में ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़े

Thu, 10 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
School bus blown up due to truck collision in fog
शामली मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गांव फतेहपुर के पास सड़क हादसे के क्षतिग्रस्त स्कूल बस व ट्रक। - फोटो : SHAMLI
कोहरे में ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़े
विज्ञापन

शामली, बाबरी। पानीपत खटीमा हाईवे पर फतेहपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।
बंतीखेड़ा संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल की बस के चालक पीरसपाल और परिचालक पंकज शर्मा निवासी खेड़ी बैरागी बृहस्पतिवार सुबह बच्चों और स्टाफ को ले जाने के लिए सुबह करीब 7:30 बजे बस लेकर जा रहे थे। फतेहपुर लिंक मार्ग से हाईवे पर चढ़ते ही शामली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चालक-परिचालक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक-परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पीरसपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत की सूचना पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। बस में बच्चे सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिचालक ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

शामली मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गांव फतेहपुर के पास सड़क हादसे के बाद एकत्र भीड़।

शामली मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गांव फतेहपुर के पास सड़क हादसे के बाद एकत्र भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed