{"_id":"589cb4594f1c1b7e0b37acd2","slug":"sant-shiromani-ko-naman","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत शिरोमणि को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत शिरोमणि को नमन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सुंदर झांकियां और बैंड बाजे शामिल रहे। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर मोहल्ला खैल स्थित रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दी गईं।
दोपहर के समय संत शिरोमणि गुुरु रविदास कमेटी के तत्वावधान में मोहल्ला खैल अंबेडकर भवन से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि जय भागवान ने लोगों से एकजुट होकर समाज के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और युवा वर्ग को शिक्षित करने पर जोर दिया। शोभायात्रा मोहल्ला खैल, मौलानान, रायजादगान, मेन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, कांधला-कैराना रोड, सब्जी मंडी से होती हुई अंत में रविदास मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा मेें दुर्गा, मीरा भगवान कृष्ण, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संत रविदास सहित कई झांकियां शामिल रहीं।
इस दौरान देवीदास जयंत, रणधीर सिंह, महावीर सिंह, इंद्रपाल, नीरज, प्रवीण, रविंद्र, आत्माराम ठेकेदार, चंदकीराम, रवि आदि मौजूद रहे।