{"_id":"620bf8ee433a6865ba63f5cc","slug":"sant-ravidas-the-guide-of-the-entire-society-shamli-news-mrt5771200140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास संपूर्ण समाज के लिए पथप्रदर्शक 16-41-21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास संपूर्ण समाज के लिए पथप्रदर्शक 16-41-21
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ और छात्र।
- फोटो : SHAMLI
संत रविदास संपूर्ण समाज के पथप्रदर्शक
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में आचार्य बिजेंद्र कुमार ने संत रविदास के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्हें संपूर्ण मानव समाज के लिए पथप्रदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास भारत के उन महापुरुषों में से एक हैं, जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को आत्मज्ञान, एकता तथा समाज में फैली कुरीतियों से संघर्ष करने की शक्ति प्रदान की। उनकी वाणी वर्तमान परिवेश में भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा कि संत रविदास के कर्तव्य बोध, ईश्वर में सहज विश्वास, पाखंड से दूर रहकर सामाजिक एकता जैसे मूल सिद्धांतों ने छात्रों को प्रेरणा दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, नीटू कश्यप, अंकित भार्गव, ब्रजपाल सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, परितोष शर्मा, योगेंद्र सैनी, सुभाष चंद, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, अक्षय पुंडीर आदि मौजूद रहे।