{"_id":"62d3025c78b0827bf975eabd","slug":"sanitation-workers-honored-shamli-news-mrt597288516","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में सफाई कर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला तैमूरशाह दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदिया में वार्ड 17 के सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ईद-उल- अजहा के मौके पर सराहनीय कार्य करने पर सभी कर्मचारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
मदरसे में शनिवार को समाजसेवी हाजी जहूर हसन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी सफाईकर्मियों ने त्योहार पर सराहनीय कार्य किया है। इसलिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। समाजसेवी हाजी जहूर हसन, हाजी कुतुबुद्दीन, मौलाना साबिर, आसिफ मंसूरी आदि ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, वार्ड 17 के सफाई नायक प्रवीण कुमार, सफाई कर्मचारी प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, राधेश्याम, राहुल कुमार, अरुण कुमार, मुकेश कुमार, शिवकुमार, सोनू, ट्रैक्टर चालक धनराज, सचिन कुमार, सुमित कुमार, सहदेव सिंह, गुलबहार सिंह, सईद अहमद, राजेश कुमार, शम्मी कुमार, अभिषेक, बालेश आदि मौजूद रहे।