फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sangh's aim is to take India to ultimate glory: Ramashankar

भारत को परम वैभव पर पहुंचाना संघ का उद्देश्य: रमाशंकर

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sangh's aim is to take India to ultimate glory: Ramashankar
ऊन क्षेत्र के गांव हथछोया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल संस्कार शिविर में भाग लेते छात्र। - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता (शामली)। ऊन तहसील के ग्राम हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बाल संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उद्देश्य भारत के गौरवशाली अतीत को पुनर्स्थापित कर देश को परम वैभव पर पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से देश के युवकों का चरित्र निर्माण करता है। जिस देश का अपना राष्ट्रीय चरित्र नहीं होता है वह मिट जाता है। सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने देश का चारित्रिक रूप से काफी नुकसान किया। सनातन धर्म दुनिया का सबसे महान धर्म है। दुनिया को विज्ञान सिखाने वाले भारत के ज्ञान को चुराकर पश्चिम देश आधुनिक होने का दम भरते हैं। भारत ने दुनिया को शून्य, पाई, शल्य चिकित्सा, आयुर्वेद जैसी चिकित्सा पद्घति दी है।
विज्ञापन

सह जिला कार्यवाह अश्विनी भारद्वाज ने कहा कि संस्कार नहीं तो व्यक्ति और पशु में कोई अंतर नहीं होता है। संस्कार रोपण के लिए बाल्यावस्था ही सबसे उपयुक्त आयु वर्ग है। संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से संस्कार रोपण करता है। कार्यक्रम में संघ के शामली जिला संघचालक भगवती प्रसाद, जिला कार्यवाह रविंद्र, सहकार्यवाह अश्वनी भारद्वाज, ऊन खंड कार्यवाह राजेंद्र, महावीर सिंह, देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, देवस्थली मॉडर्न गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह, देवेंद्र तोमर, कंवरपाल सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
ऊन विकास खंड के 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जलेबी दौड़, नींबू दौड़, जलेबी दौड़ ,बोरी दौड़, गुब्बारा दौड़ खेलों के साथ साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बोरी दौड़ में वैभव हरसाना, तुषार गंगा रामपुर, अंकित सांपला, गुब्बारा दौड़ में अर्णव झिंझाना, मोहम्मद जकारिया हथछोया, जलेबी दौड़ में अजय शिव नगर, मोहित ऊन, देव ऊन तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवांशु ऊन, अश्वित तोमर एव दिव्यम तोमर देवस्थली गुरुकुल के छात्रों ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed