फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Salute the martyrdom of martyrs by offering flowers

पुष्प चढ़ाकर शहीदों की शहादत को किया नमन

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Salute the martyrdom of martyrs by offering flowers
शामली में डीएम को शहीदों का चित्र भेंट करते किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में शहीद दिवस स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, कालेज प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या डॉ. अनुपमा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शहीदों को नमन करते हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। कार्यक्रम में खुशी, वंशिका, वीणा, रेनू, रोमा, कपिल, विकास, निशांत, नंदिनी, शिवा, आंचल, कशिश आदि ने देश भक्ति गीत, भगत सिंह व झांसी की रानी के जीवन पर नाटिका और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान, निशा जैन, गीता जैन, राधिका जैन, सार्थक, सुहानी, उदयवीर, पूनम, प्रेमलता, अश्वनी, नेहा आदि मौजूद रहे। संचालन सिया और प्रियांशी ने किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए राहुल मिश्रा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भगत सिंह के जीवन और देश के लिए किए गए अतुलनीय बलिदान को दर्शाया गया।
विज्ञापन

बच्चों ने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मौके पर प्रधानाध्यापक खलील अहमद, जलालपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कौशिक, योगेश राठी, अदिति राणा, प्रतिमा, नेहा, रश्मि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नौनांगली नंबर दो में बलिदान दिवस मनाया। राजीव देशवाल और एआरपी कविता मलिक ने बच्चों को बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण किया। मौके पर निधि राणा, सोनिका, मीनाक्षी, अंजू, रश्मि, अमित मौजूद रहे।

शामली में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करती लायनेस क्लब दोआब की सदस्य।

शामली में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करती लायनेस क्लब दोआब की सदस्य।- फोटो : SHAMLI

प्राथमिक विद्यालय नौनांगली में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक।

प्राथमिक विद्यालय नौनांगली में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed