कैराना। गांव पंजीठ में राष्ट्रीय सैनी सभा की रविवार को बैठक हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सैनी समाज के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की गई। पुष्कर सैनी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने व संचालन पुष्कर सैनी ने किया। बैठक में नगर पालिका के नामित सभासद रोहताश सैनी के साथ मायापुरी फार्म पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर द्वारा अभद्र व्यवहार एवं सैनी समाज के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विचार विमर्श किया गया। गुरदास प्रधान, सुभाष प्रधान झाडखेड़ी, अरविंद सैनी प्रधान आल्दी व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय सैनी सभा शामली, रोहतास सैनी नामित सभासद, प्रताप सैनी, रामकुमार सैनी, जनेश्वर सैनी शामली, सुभाष चंद्र सैनी मलकपुर, किशोर सैनी मलकपुर, सोमपाल सैनी झाड़खेड़ी, बिल्लू सैनी कैराना, राकेश सैनी कैराना, प्रवीण सैनी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सैनी सभा, गुलशन सैनी झाड़खेड़ी, जगदेव सैनी पंजीठ, रमन सैनी, जॉनी सैनी पंजीठ, राजा सैनी, सुरेश सैनी पंजीठ, नितिन सैनी, विशाल सैनी पंजीठ, अंकित सैनी झाड़खेड़ी आदि ने उक्त घटना पर रोष प्रकट किया।
राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि समाज के लोगों में शामली में भाजपा नेतृत्व के प्रति गहरा रोष है। यदि समय रहते पार्टी के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो सैनी समाज महापंचायत का आयोजन कर उचित निर्णय लेगा। सभा में सर्वसम्मति से सैनी समाज मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी से समाज के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपना योगदान देने की मांग उठाई गई।