साहिबा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: पति निकला कातिल, पेचकस से गोदकर की थी पत्नी की हत्या, ये थी वजह
शामली के कांधला में हुए साहिबा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि साहिबा का पति ही निकला। उसने पेचकस को गोदकर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इसकी वजह भी बताई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि साहिबा का पति सुल्तान ही निकला, जिसने पुलिस के सामने अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद पत्नी की हत्या का ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
एएसपी संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 2 फरवरी की रात में कांधला के खैल मोहल्ला में रहने वाली साहिबा की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। साहिबा का शव ईख के खेत में पड़ा मिला था। साहिबा के पति सुल्तान का आरोप था कि वह पत्नी साहिबा को कैराना अपनी ससुराल से लेकर वापस लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, कहीं नए की जगह थमा दिए पुराने
इसी बीच रास्ते में पहली पत्नी के परिवार के चार सदस्य मिले और उससे एक लाख रुपये जेवरात की मांग की। पत्नी को अपने पास ही अपहरण कर रख लिया। वह पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुुंचा तो पत्नी की हत्या की हुई थी। पहली पत्नी के चार परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था।
एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि पति सुल्तान ने ही साहिबा की पेचकस से वार कर और गला दबाकर हत्या की और उसके अपहरण कर हत्या का ड्रामा रचा।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरी प त्नी साहिबा उसे अक्सर कहती थी कि उसकी सगाई तीन साल पूर्व जिस युवक से हुई थी वह तुमसे कहीं अच्छा था और परिजनों ने तुमसे शादी कर मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। इ सी बात को लेकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने ससुराल से लौटते समय पत्नी की हत्या कर दी।
एक माह पूर्व ही की थी शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक माह पूर्व ही साहिबा से शादी की थी। पूर्व पत्नी से सुल्तान का पिछले कुछ समय से विवाद चला रा है। आरेापी ने कहा कि उसने हत्या में पेचकस का प्रयोग इसलिए किया ताकि पुलिस को लगे कि गोली मारकर किसी अन्य ने हत्या की है।