फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Safe delivery of two women in an ambulance

एंबुलेंस में दो महिलाओं को हुआ सुरक्षित प्रसव

Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Safe delivery of two women in an ambulance
शामली। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सरकारी एंबुलेंस में रास्ते में दो महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद दोनों मामलों में जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

108 सरकारी एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी सत्यवीर सिंह और चालक आकाश यादव कॉल आने पर शनिवार को शामली क्षेत्र के गांव तलवा माजरा पहुंचे। ईएमटी ने बताया कि गांव से 21 वर्षीय गर्भवती महिला चंद्रकला को सीएचसी शामली ले जाया जा रहा था। रास्ते में गुरुद्वारा तिराहे पर प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को रोककर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां जांच में दोनों स्वस्थ मिले। इसी तरह थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी से एंबुलेंस में गर्भवती महिला रूबीना को सीएचसी थानाभवन ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस पर ईएमटी शेखर और चालक प्रवीण कुमार थे। रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को रोकना पड़ा। एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed