फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sadan mein jwalant mudde uthate rahe suresh rana

सदन में ज्वलंत मुद्दे उठाते रहे राणा

Mon, 20 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
sadan mein jwalant mudde uthate rahe suresh rana
विधानसभा में धरना देते विधायक सुरेश राणा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
शामली।  प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थानाभवन विधायक सुरेश राणा ने पांच साल तक सपा शासन काल में वेस्ट यूपी के किसान, व्यापारी और मजदूरों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से विधानसभा में उठाई। वहीं, खराब कानून-व्यवस्था पर भी प्रदेश सरकार को घेरने में पीछे नहीं रहे। यहां तक कि विधानसभा में धरना-प्रदर्शन करने वाले भाजपा विधायकों में भी वह आगे ही रहते रहे। 
विज्ञापन


विधानसभा सत्रों के दौरान थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने खासकर वेस्ट यूपी में किसानों की दुर्दशा को मुख्य मुद्दा बनाया। चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर प्रदेश की सपा सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते रहे, तो बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न और क्षेत्र में प्रदूषित पेयजल को लेकर भी मुद्दा सवाल उठाए। 
विज्ञापन

इतना ही नहीं ट्रैफिक जाम के अलावा अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भी खूब हुंकार भरी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था पर सपा सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में सवाल उठाने के अलावा भी जनसभाओं और अन्य अवसरों पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उनके निशाने पर सपा सरकार रहती। कैराना पलायन प्रकरण को लेकर भी विधायक सुरेश राणा ने विधानसभा में सवाल उठाया था और खराब कानून व्यवस्था के कारण पलायन का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed