फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sabotage reached the opposing team, Hungama

तोड़फोड़ करने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा

Sat, 02 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 02 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sabotage reached the opposing team, Hungama
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  मेरठ-करनाल फोरलेन हाईवे के लिए शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद गरमा गया। सड़क चौड़ी करने के लिए तोड़फोड़ करने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। काफी देर तक हंगामा चला, बाद में सड़क के बीच से दोनों ओर बराबर जमीन लेने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


फोरलेन हाईवे में शहर के अजंता चौक से बुढ़ाना रोड पर दयानंदनगर वाले नाले तक कार्य अधर में लटका हुआ है। शुक्रवार रात निर्माण एजेंसी के ठेकेदार और अन्य लोग अजंता चौक से बलभद्र मंदिर के बीच में सड़क चौड़ीकरण कराने पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने खादी प्लेनेट वालों के बाहर का हिस्सा तोड़ना शुरू किया, तो लोग इकट्ठा हो गए। भारतीय किसान मजदूर के नेता राजवीर सिंह मुंडेट सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर टीम का विरोध किया। इसके चलते मौके पर हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजवीर सिंह मुंडेट ने बताया  कि खादी प्लेनेट के संचालक राजेंद्र सिंह के पास जिलाधिकारी का वह आदेश भी है, जिसमें सड़क के बीच से दोनों तरफ बराबर जमीन लेने को कहा गया है। टीम को वही आदेश दिखाया गया, जिसके बाद हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed