{"_id":"585d72fd4f1c1b3e4de3a852","slug":"ruining-young-addicts","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
smoking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। क्षेत्र में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए धार्मिक गुरुओं ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को क्षेत्र के मौलानाओं ने गांव जहानपुरा स्थित चौपाल पर सभा कर नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया।
दिन प्रतिदिन युवाओं में बढ़ रही नशे की लत के चलते धार्मिक गुरुओं ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव जहानपुरा में स्थित चौपाल में गांव अकबरपुर सुन्हेटी स्थित मदरसे के संचालक मौलाना बशीर अहमद, मौलाना आकिल (गढ़ीदौलत), मौलवी महफूज, मौलाना वासिल भूरा, मुफ्ती हुसैन सुन्हेटी, मौलाना अनस जहानपुरा आदि एकत्र हुए।
सभा कर मौलानाओं ने कहा कि समाज में युवा पीढ़ी आज के दौर में नशे की ओर बढ़ती जा रही है। नशे के कारण अपराध बढ़ते है तथा परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
नशे को मीठा जहर बताते हुए कहा कि इसकी लत से दूर रहने का आह्वान किया। मौलानाओं ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को परदे का अहतराम, मोबाइल और टेलीविजन से भी दूर रहकर अल्लाह की इबादत करने का आह्वान किया। मौके पर ग्राम प्रधान पति हाजी रियासत अली, असगर, इलियास अहमद, इंतजार अली, कारी मौहम्मद, जाबिर, साबिर आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।