फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RTPCR lab started in the district

जिले में शुरू हुई आरटीपीसीआर लैब

Sat, 04 Dec 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
RTPCR lab started in the district
शामली जसाला में बीएसएल 2 प्रयोगशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी डॉ जगमोहन - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के गांव जसाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में बनाई गई बीएसएल-2 प्रयोगशाला में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 20 सैंपलों को जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

21 नवंबर को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के गांव जसाला में कोरोना की आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच के लिए बनाई बीएसएल-2 प्रयोगशाला का वर्चुअल उद्घाटन किया था। प्रयोगशाला में एक बार में 96 सैंपलों की जांच की जा सकती है। उद्घाटन के बाद अभी तक सैंपलों की जांच शुरू नहीं हो पाई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी वजह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से आईडी व पासवर्ड जारी न होना बताया था। कई दिन पहले आईडी, पासवार्ड मिलने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के विदेशों में हलचल मचाने के बाद शासन ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रयोगशाला में जांच शुरू न होने पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र वेद व्रत सिंह ने प्रदेश के शामली समेत उन सभी जिलों के सीएमओ को पत्र जारी कर कहा कि 21 नवंबर को बीएसएल-2 प्रयोगशाला का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था, वहां पर कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच शुरू की जाए। महानिदेशक का पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. जगमोहन ने जसाला पहुंचकर बीएसएल-2 प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच शुरू की गई। डॉ. जगमोहन ने बताया कि बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 20 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पहले दिन शुरूआत में कम सैंपल लगाए गए हैं। एक दो दिन में सैंपलों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed