फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD's justice journey will reach the district today

जिले में आज पहुंचेगी रालोद की न्याय यात्रा

Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
RLD's justice journey will reach the district today
शामली माजरा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
जिले में आज पहुंचेगी रालोद की न्याय यात्रा
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय लोकदल की दो दिवसीय न्याय यात्रा मंगलवार को जनपद में प्रवेश करेगी। इसकी तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं की बैठक सोमवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर हुई।
जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने बताया कि न्याय यात्रा 24 अगस्त को चरथावल से आते हुए थानाभवन के ख्यावड़ी में प्रवेश करेगी। ख्यावड़ी में यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। थानाभवन के आंबेडकर भवन में मारुति पेपर, सिक्का गांव में रविदास मंदिर होते हुए बनत में पहुंचेगी। मोहल्ला बढ़ियाल शामली में रालोद के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया दलितों वंचितों के बीच पहुंचकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

प्रसन्न चौधरी ने कहा कि रालोद सर्वसमाज की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने कहा के भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। 2022 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। संचालन आशुतोष पंवार ने किया। मौके पर अशरफ अली खान, अब्दुल वारिस राव ,योगेंद्र चेयरमैन, अरविंद झाल, उमेश पंवार, डॉ. विक्रांत जावला, रजत निर्वाल, डॉ. हरेंद्र वर्मा, अरविंद पंवार, विजेंद्र मलिक, रंधावा मलिक, रामकुमार वर्मा, अखिल बंसल, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed