फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rihan winner in 100 meters race competition

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रिहान विजेता

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rihan winner in 100 meters race competition
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में कब्बडी खेलते छात - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। ऊन के ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों के 400 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में रिहान ऊदपुर विजेता व महरोज राझड़ उपविजेता, खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में याहियापुर विजेता व ऊदपुर उपविजेता, प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग में बीबीपुर जलालाबाद विजेता याहियापुर उप विजेता, प्राथमिक खो-खो बालिका वर्ग में दरगाह पुर विजेता व राझड उप विजेता, 200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में सबा प्रवीण टोडा विजेता मानसी ढिंढाली उप विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग प्राथमिक में ऊदपुर विजेता व राझड़ उप विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर में राझड़ विजेता ऊदपुर उप विजेता रहे।
विज्ञापन

कुश्ती में न्याय पंचायत ऊदपुर का दबदबा शुरू से अंत तक बना रहा। जिसमें 40 किलोग्राम भार वर्ग बालक वर्ग में आशीष व सौरभ म्यान कस्बा जूनियर स्कूल, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित कुमार जूनियर स्कूल म्यान कस्बा विजेता घोषित किए गए। क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सेंट आरसी कांवेंट स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र तोमर, विजय तोमर, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक मंत्री सुबोध शर्मा व महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार व नीरज बड़सर, सुधीर कुमार, पुष्पेंद्र, करणजीत, विजय, सोमवीर, नीतू सरोहा, अनुज, प्रमोद शर्मा, बासोराम, विनीत बेनीवाल, आदेश कुमार, वीरसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed