फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Restaurant will open, but for home delivery

होम डिलीवरी से मंगानी होगी ठंडी बूंदी चाट

Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Restaurant will open, but for home delivery
रेस्टोरेंट खुलेगा, मगर होम डिलीवरी के लिए
विज्ञापन

शामली। यदि आपका होटल का भोजन खाने का मन है या शामली की मशहूर ठंडी बूंदी चाट खानी है तो होटल या रेस्टोरेंट में बैठकर नहीं खा सकते। नई व्यवस्था में रेस्टोरेंट खुल सकते हैं, लेकिन वहां बैठकर जलपान नहीं होगा। केवल होम डिलीवरी होगी।
शामली में करीब 12 रेस्टोरेंट है। लॉकडाउन से पहले इनका कारोबार एक दिन का औसतन 10 लाख के आसपास होता था। लॉकडाउन में सभी रेस्टोरेंट बंद है। ब्रेक प्वाइंट रेस्टोरेंट के संचालक पंकज वालिया ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट पर होम डिलीवरी की सुविधा है। छह-सात ऑर्डर मुश्किल से आते हैं, जिसमें चार-पांच हजार का कारोबार एक दिन में हो पाता है।
विज्ञापन

पीक सीजन में तीन दिन में कैसे चलेगा काम
इलेक्ट्रिक मार्केट सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति मिली है। शहर में इलेक्ट्रानिक्स की करीब 12 प्रमुख दुकानें है। लॉकडाउन से पहले एक दिन में तीन से चार लाख रुपये का औसत कारोबार होता था। व्यापारी राकेश कुमार के अनुसार सीजन पीक पर है। सप्ताह में केवल तीन दिन दुकान खुलेंगी। पूरे सप्ताह तो खुलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन शादी कैसे चमकेगा ज्वेलरी बाजार
आज से सप्ताह में दो महीने बाद ज्वेलरी शॉप की दुकानें खुलेंगी। व्यापारी कुछ राहत में तो हैं, लेकिन उन्हें चिंता है कि जब शादियां नहीं हो रही तो जेवर कौन खरीदेगा। शहर में ज्वेलरी की छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 200 दुकानें है। लॉकडाउन से पहले करीब 70 से 80 लाख का कारोबार था। उधर, आज से मिठाई की पूरे सप्ताह दुकानें खुुलेंगी, लेकिन समय केवल सात से 12 बजे का होगा। शामली की बालूशाही, कलाकंद ओर हलवाई अट्टा का पलंग तोड़ और मिल्क केक काफी मशहूर है। आप दुकान से खरीद सकते हैं वहां बैठकर नहीं खा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed