फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Republic Day celebrations rehearsal at Reserve Police Line

रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह की हुई रिहर्सल

Sat, 25 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations rehearsal at Reserve Police Line
शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिहर्सल करती स्कूल छात्राएं - फोटो : SHAMLI
रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह की हुई रिहर्सल
विज्ञापन

शामली। रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह को लेकर रिहर्सल हुई। पुलिस की परेड के साथ ही कई स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल भी हुआ।

गणतंत्र दिवस पर रविवार को होने वाले समारोह को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। समारोह को लेकर सफाई का कार्य चल रहा है। पुलिसकर्मी भी तैयारी में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में समारोह का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मी पूर्ण वेशभूषा में मौजूद रहे। रिजर्व पुलिस लाइन के आरआई हरमीत सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसके चलते परेड की रिहर्सल हुई। करीब दस स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  रिहर्सल करती स्कूली छात्राएं

शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिहर्सल करती स्कूली छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed