{"_id":"6259af2891e4e918b75b8381","slug":"report-filed-against-two-including-brick-kiln-contractor-shamli-news-mrt58467982","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा ठेकेदार सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा ठेकेदार सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एलम में भट्ठा ठेकेदार और उसके पुत्र पर मजदूर के साथ मारपीट कर जहर खिलाने के मामले में परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलम निवासी अशोक पुत्र रामनिवास ने तहरीर देकर हुए आरोप लगाया कि कस्बा निवासी रविंद्र भट्ठा ठेकेदार है। आरोप है कि ठेकेदार उसके भाई अमित को भट्ठे पर मजदूरी कराने के लिए लेकर गया था। जिसे लेकर दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। कई बार भाई अमित ने ठेकेदार से अपना हिसाब साफ करने की बात भी कह चुका था।
आरोप है कि ठेकेदार रविंद्र के पुत्र सागर ने अमित के साथ रंजिश रखते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और विषैला पदार्थ पिलाकर हत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार कराने के बाद पीड़ित युवक के भाई अशोक ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिली थी। पुलिस ने मामले में ठेकेदार और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।