फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against 12 for embezzlement by making fake bills

Shamli News: माल के फर्जी बिल बनाकर गबन करने के मामले में 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 12 for embezzlement by making fake bills
शामली। कंसलटेंट कंपनी के तौल लिपिक पर गाड़ी चालकों से मिलीभगत कर धोखाधड़ी कर सीमेंट, कोरसेंट, रोडी व तारकोल के फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये के गबन करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली निवासी सोमपाल ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उनका गांव बलवा में कृष्णा कंसलटेंट प्रा. लि. का प्लांट है। उस पर रविंद्र कुमार तौल लिपिक कार्यरत है। आरोप है कि तौल लिपिक ने गाड़ी चालक राशिद जाहिद से रुपये लेकर सीमेंट के फर्जी चालान बनाए गए। इस बारे में रविंद्र से पूछताछ की गई तो उसने गाड़ी मालिक व एक अन्य सुनील निवासी गाजियाबाद से रुपये लेना बताया और इस चोरी में लेबर ठेकेदार दर्शन कुमार का नाम बताया। सीमेंट लेकर प्लांट पर पहुंची गाड़ी के चालक से पूछताछ की तो वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। उन्होंने रविंद्र पर करीब 72 लाख रुपये गबन करना पाया गया। इसके अलावा कोरसेंट, रोड़ी के 12 चालान फर्जी पाए गए। चालान बनाने के लिए सुनील शर्मा, कुलदीप व तरुण पैसे देना सामने आया है। इसके अलावा तारकोल का वजन भी कम लेकर आते थे और गाड़ी का वजन बढ़ाने के लिए तारकोल की प्रति गाड़ी पर 35 से 40 हजार रुपये देते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तौल लिपिक रविंद्र, चालक जाहिद व राशिद समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed