{"_id":"621538ce66ef25751d430039","slug":"report-against-two-including-x-ray-operator-in-molestation-case-shamli-news-mrt5779688149","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ में संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ में संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एक्स रे कराने गई किशोरी के साथ क्लीनिक पर तैनात एक्स-रे ऑपरेटर के द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने संचालक व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार को नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक महिला अपने बीमार लड़की को डाक्टर के यहां दिखाने के लिए गई थी। डाक्टर ने लड़की की हालत को देखते हुए उसे एक्स रे कराने की सलाह दी थी। महिला कैराना रोड स्थित एसके क्लीनिक पर अपनी लड़की का एक्स रे कराने के लिए गई थी। आरोप है कि एक्स रे के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद वहां हंगामा हो गया था। सूचना पर लोगों में आक्रोश फैल गया था और लड़की की मां ने लोगों के साथ थाने पहुंच कर संचालक डॉ. शहजाद तथा कर्मचारी फैसल के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्लीनिक संचालक और उसके कर्मचारी फैसल खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
युवती पर जानलेवा हमला करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कांधला। घर में सो रही युवती के पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में गांव के तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एलम के मोहल्ला हरिनगर निवासी ओमकार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पुत्री पंकज उर्फ प्रीति अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान गांव निवासी प्रदीप उर्फ गुड्डू, कुलदीप व अंकित उनके घर में घुसे तथा उसकी पुत्री पंकज उर्फ प्रीति को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर वह और उसकी पुत्री रश्मि मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद