फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Repairing transformer factory was demolished in the storm

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग की फैक्ट्री आंधी में हो गई जमींदोज

Tue, 24 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 24 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Repairing transformer factory was demolished in the storm
Storm and rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। देर रात आई आंधी और बरसात में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ट्रांसफार्मर रिपेयर की फैक्ट्री जमींदोज हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


कसबे के शामली करनाल हाईवे स्थित गाड़ी वाले चौराहे के निकट बिजली के ट्रांसफार्मर को रिपयेर करने का कारखाना है। जिसके बराबर में जोगिंद्र और बाबू निवासी असरपुर ने अपनी दुकान बनाने के लिये नींव खोद रखी थी। रविवार की रात आई आंधी और बारिश के दौरान फैक्ट्री की दीवार जमींदोज होने पर उसके अंदर रखे बिजली के सभी उपकरण मलबे के नीचे दब कर नष्ट हो गये। फैक्ट्री मालिक दिलशाद निवासी बेदखेड़ी और देवेंद्र निवासी लक्ष्मणपुरा ने बताया कि दुर्घटना रात चार बजे के लगभग हुई है फैक्ट्री में लगभग 25 लाख रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना दिन के समय होती तो मामला गंभीर होता। फैक्ट्री मालिक ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर जौगेंद्र और बाबू निवासी असरपुर पर अपनी फैक्ट्री गिराने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed