{"_id":"61ddc9e998e376462e7f333c","slug":"remunerative-price-for-crops-shamli-news-mrt5730648194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का लाभकारी मूल्य मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का लाभकारी मूल्य मांगा
विज्ञापन
कैराना में हाईवे पर ठंड में हाथ सेंकते धरनारत किसान।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों का लाभकारी मूल्य मांगा
शामली। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों लागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए जाने की मांग की है। कैराना में भी किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री देशराज शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में किसान संघ के पदाधिकारियों ने लागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए जाने, तीन कृषि कानूनों में सुधारों के बाद लागू किए जाने की मांग की। इस दौरान किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार द्विवेदी, जगदीश, रामकिशन शर्मा, आशु कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देशवाल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी और 36 प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्रियों व संगठन मंत्रियों ने गहन मंथन के बाद तीनों कृषि कानूनों में पांच संशोधन करने के पश्चात उन्हें लागू करने की मांग की थी। कानून में लाभकारी मूल्य का कोई जिक्र नहीं था। लाभकारी मूल्य को कानूनी स्वरूप प्रदान किया जाए। इस दौरान बिल्लू , विनोद कुमार, मेघपाल, बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र व प्रदीप मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
चौसाना। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अजय शर्मा को सौंपा। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बबलू राणा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसल का मूल्य लागत और उस पर लाभ जोड़कर तय करें तथा लघु एवं सीमांत किसान की दशा में सुधार के लिए कानूनी प्रावधान करते हुए उसका क्रियान्वयन करें। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम चौहान, सोनू, सुनील, मनोज चौहान, मोनू, हरविंदर आदि शामिल रहे।

कैराना एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी।- फोटो : SHAMLI