{"_id":"6261b22caa0bfd318f3d1d62","slug":"relief-from-heat-dusty-winds-disturbed-shamli-news-mrt5854898152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से मिली राहत, धूल भरी हवाओं ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से मिली राहत, धूल भरी हवाओं ने किया परेशान
विज्ञापन
शामली में बादल छाने से बदला मौसम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कई दिन की भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार को लोगों को राहत तो मिली, लेकिन धूल भरी तेज हवाओं ने परेशान किया। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम को कुछ देर के लिए धूप निकली। कुछ जगह आसमान से छींटे भी पड़े।
पिछले कुछ दिन ने गर्मी के तीखे तेवरों से लोग परेशान थे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार शाम से मौसम में बदलाव होने लगा था। आसमान में बादल दिखाई देने लगे थे। बृहस्पतिवार को सुबह ही बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 38 तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान स्थिर ही रहा। यह 25 डिग्री दर्ज किया गया। धूल भरी तेज हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान किया। कई लोग आंखों में धूल भरने से दिक्कत में दिखाई दिए। वहीं मौसम बदलने से गेहूं की फसल की कटाई में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही का कहना है आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा।
दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चश्मे का करें इस्तेमाल
डॉ. राजकुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चश्मे का इस्तेमाल करें। आंखों में धूल जाने पर पानी के छींटे मारकर आंखों को धोएं। अधिक परेशानी होने पर नेत्र चिकित्सक को दिखाएं।