{"_id":"5f81faeb8ebc3e9ba96a71a0","slug":"regular-exercise-balanced-diet-will-eliminate-obesity-shamli-news-mrt5055144141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान करेगा मोटापे का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान करेगा मोटापे का खात्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान करेगा मोटापे का खात्मा
शामली। वर्तमान दौर में अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण मोटापा लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बन रही है। मोटापा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वैसे मोटापा को बीमारी नहीं माना जाता, लेकिन मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खानपान की गलत आदतें, जीवन शैली में बदलाव और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है।
हर साल 11 अक्तूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मोटापा के कारण और इससे बचने और कम करने के उपाय के प्रति जागरूक करना है। मोटापा वह स्थिति होती है, जब शरीर का वजन जरूरत से अधिक बढ़ जाता है और चर्बी ज्यादा जमा हो जाती है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि नियमित व्यायाम करना और समय पर संतुलित भोजन करने से मोटापा की समस्या से बचा जा सकता है।
मोटापा से होने वाले रोग
मधुमेह, दिल संबंधी रोग, कैंसर, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, लीवर के आसपास फैट इकट्ठा होना, पाचन तंत्र संबंधी रोग, डिप्रेशन, जोड़ों में दर्द, बांझपन, ज्यादा पसीना आना और समाज में अकेलापन आदि होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
मोटापा के कारण
अधिक वसायुक्त भोजन का सेवन करना।
बिना समय खाना।
जंक फूड का अधिक सेवन करना।
शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होना।
हार्मोन्स की अनियमितता।
मोबाइल, टीवी पर ज्यादा वक्त देना।
लंबे समय तक वाहनों में यात्रा करना।
मोटापा कम करने के उपाय
संतुलित भोजन करना।
नियमित रूप से व्यायाम करना।
ज्यादा मीठे फल का सेवन करने से बचे।
धूम्रपान न करें।
लंबे समय तक न बैठकर काम न करें।
जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव।
पर्याप्त नींद लेना जरूरी।
तनाव कम करने के लिए ध्यान व अन्य उपाय करें।
तेजी से पैदल चलना।
अनियमित खानपान, अधिक वसायुक्त भोजन लेना और शारीरिक सक्रियता कम होने की वजह से मोटापा की समस्या बनती है। मोटापा से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता बनाए रखने से मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है। - डा. रीतिनाथ शुक्ला, मुख्य चिकित्सक मां सावित्री हॉस्पिटल।