{"_id":"57b74ebb4f1c1ba2506ed0ad","slug":"register-now-to-21-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 21 तक होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 21 तक होंगे पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : फाइल फोटो
शामली। स्नातक में राजकीय एवं एडेड कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पीजी और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में पंजीकरण की तिथि अब 18 से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है।
यूनिवर्सिटी द्वारा राजकीय एवं एडेड कालेजों में दाखिला प्रक्रिया ओपन मेरिट से पूरी कर ली गई है। अब पीजी एवं सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में पंजीकरण शुरू हुए हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी और पीजी ट्रेडिशनल कोर्सों में पंजीकरण के लिए पहले 7 अगस्त की तारीख रखी गई थी। उसके बाद 13 अगस्त की गई और इसके बाद यूनिवर्सिटी ने 18 अगस्त तक पंजीकरण का समय दिया।
अब शुक्रवार को फिर से यूनिवर्सिटी ने डेट बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी है। राजकीय एवं एडेड कालेजों में दाखिलों से वचिंत छात्र भी अपना पंजीकरण सेल्फ फाइनेंस कालेजों में ट्रांसफर करा सकता है जिसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
विज्ञापन
जनपद के लगभग 12 सेल्फ फाइनेंस और 2 एडेड कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। यूनिवर्सिटी सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिला प्रक्रिया के बाद सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के बारे में विचार किया जा रहा है। वही कुछ कालेजों ने सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की भी मांग यूनिवर्सिटी को भेजी गई है।