{"_id":"58928265ff4db2b3ed022c524574b9b8","slug":"reedy-not-pay-then-let-where-electricity-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भुगतान नहीं, तो कहां से दें बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भुगतान नहीं, तो कहां से दें बिजली बिल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चौसाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में बिल जमा न कराने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर कराने का भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा शुगर मिल किसानों का भुगतान नहीं कर रहा है, ऐसे में वह बिल कैसे चुका पाएंगे। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को चौसाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के किसान भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ एक्सईएन से मिले। उन्होंने कहा ऊन ब्लाक के गांव सकौती में लगी सरकारी ट्यूबवेल पिछले करीब सात सालों से बंद है। इस ट्यूबवेल से कमालपुर और सकौती में सिंचाई होती है। अब ट्यूबवेल बंद रहने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने बिल जमा न कराने वाले किसानों पर रिपोर्ट कराने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा शुगर मिल किसानों का भुगतान नहीं कर रहा है। ऐसे में किसान बिजली का बिल चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने किसानों का भुगतान न होने तक एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई बंद करने की मांग की। साथ ही कहा यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
इसमें ओमपाल मलिक, अशोक सिंह, संजय, रणवीर सिंह, अजय पांचाल, विनोद, राममेहर, सुखपाल राठी आदि रहे।