{"_id":"6127db898ebc3e79b47328d2","slug":"recruit-unemployed-candidates-through-outsourcing-dm-shamli-news-mrt553479792","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों की शीघ्रता से भर्ती पूर्ण कराए- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों की शीघ्रता से भर्ती पूर्ण कराए- डीएम
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती हेतु वेंडर का चयन कर जेम पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों की सेवायोजन पोर्टल से शीघ्रता से भर्ती पूर्ण कराए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति सेवायोजन एवं रोजगार की बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में डीएम को अवगत कराया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि मिशन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित कर अधिक से अधिक बेरोजगारों को लाभांवित किया जाए। सभी विभागों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती हेतु वेंडर का चयन करते हुए जेम पोर्टल के माध्यम से एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों की सेवायोजन पोर्टल से शीघ्रता से भर्ती पूर्ण करे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता पोर्टल का विकास कराया गया है। पोर्टल के माध्यम से प्लम्बर, कारपेंटर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, ब्यूटीशियन आदि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों को अभियान चलाकर सेवा प्रदाता एजेंसी एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों के इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ प्रमोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर, सहायक श्रमायुक्त सतोष कुमार अग्रहरि, आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, पूर्व अध्यक्ष अशोक मित्तल, अमित जैन आदि मौजूूद रहे।