फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reasonable compensation to farmers on the lines of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की तर्ज पर किसानों को मिले उचित मुआवजा

Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Reasonable compensation to farmers on the lines of Muzaffarnagar
शामली कलक्ट्रेट सभा कक्ष में किसानो की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर व भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : SHAMLI
मुजफ्फरनगर की तर्ज पर किसानों को मिले उचित मुआवजा
विज्ञापन

शामली। पानीपत-नगीना-खटीमा हाईवे की जद में आ रही किसानों की भूमि मामले को लेकर हुई अधिकारियों और किसानों की बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिले में दी गई मुआवजा दर शामली में लागू की जाए। किसानों को फसल कटाई के बाद उचित मुआवजा दिए जाने के बाद भूमि अधिग्रहण करने, बागों के पेड़ों, नलकूपों का उचित रेट दिलाए जाने की मांग की है ।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कैराना बाईपास के लिए किसानों ने चकबंदी में बिना मुआवजा लिए जमीन छोड़ी गई थी। 74 फुट से अधिक भूमि का उचित मुआवजा दिलाया जाए। उजाड़ी गई किसानों की फसल की जांच करके मुआवजा निर्धारित किया जाए। हाईवे की जद में आ रहे बागों के पेड़, नलकूप के मुआवजा रेट कम आंकलन किया गया है। पुन: आंकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। मुजफ्फरनगर जिले की तर्ज पर शामली जिले में भी किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने फसल कटाई के बाद भूमि अधिग्रहण करने का प्रशासन को सुझाव दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर संदीप सिंह, कैराना एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के सत प्रकाश त्रिपाठी, भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, मुजफ्फरनगर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद तोमर कैराना, बुटराड़ा और अलीपुर के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed