{"_id":"39373054cbd34b4f9374c8fd1319471f","slug":"rayjadgan-fever-outbreak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायजादगान में बुखार का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायजादगान में बुखार का प्रकोप
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गर्मी और गंदगी के प्रकोप के चलते मोहल्ला डंग डूंगरा रायजादगान में बुखार ने बच्चों और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लिया है। मोहल्लेवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से बीमारी की रोकथाम के लिए शिविर लगाने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला डंगडूंगरा रायजादगान में कई स्थानों पर जलभराव के चलते गंदगी फैली हुई है, जिस कारण लोगों में संक्रामक रोगों के फैलने का भय बना हुआ है।
इसके अलावा भीषण गर्मी के कारण भी बच्चे और बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। मोहल्लेवासी सोनू, रामफल, नवेद, अरविंद, बिजेन्द्र, अहसान, रहीश आदि का कहना है कि मोहल्ले के चारों ओर से पानी निकासी का रास्ता नहीं है। जिससे यहां संक्रामक रोगों के फैलने का डर बना रहता है।
पिछले कई दिनों से पड़ रही अत्याधिक गर्मी के कारण कई बच्चे और बुजुर्ग को टायफायड और मलेरिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। साहिल (4) पुत्र नासिर, साहिस्ता (6) पुत्र नासिर, रूढा (64), उमेद (10) पुत्र सुलेमान, हीरावंती (50), दीपक (12), रचना (8) पुत्री अरविंद कुमार पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों का कहना है कि इनका कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है, लेकिन इनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस समस्या के निस्तारण की मांग की है।
उधर, इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी भानुप्रताप का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कर मोहल्ले में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा और पीड़ितों का हर संभव इजाल किया जाएगा।