{"_id":"60f07b4c8ebc3ef2bd760472","slug":"ration-dealer-giving-rs-74-43-lakh-out-of-pocket-in-a-month-shamli-news-mrt547540161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने में 74.43 लाख रुपये जेब से दे रहे राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने में 74.43 लाख रुपये जेब से दे रहे राशन डीलर
विज्ञापन
शामली। कोरोना संक्रमण काल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को तो माह में दो बार निशुल्क राशन मिल रहा है लेकिन दो माह से यह राशन डीलरों की जेब पर भारी पड़ रहा है। प्रत्येक माह दो में से एक बार के राशन उठान का राशन डीलरों से भुगतान जमा कराया जा रहा है जो लगभग 74.43 लाख रुपया होता है। जिले में 442 राशन डीलर यह भुगतान अपने पास से कर रहे हैं। उन्हें कब वापस मिलेगा इसका पता नहीं है।
प्रत्येक माह में दो बार उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पांच किग्रा की दर से निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। राशन डीलरों को माह में एक बार का खाद्यान्न तो निशुल्क मिल रहा है जबकि दूसरी बार का उनसे भुगतान जमा कराया जा रहा है। गेहूं के लिए 130 रुपये तथा चावल के लिए 230 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशन डीलरों को चालान के माध्यम से जमा करना पड़ता है। जिले के लगभग 875684 लाभार्थियों को पांच किग्रा प्रति यूनिट की दर से एक बार वितरण के लिए 43 हजार 784 क्विंटल खाद्यान्न की आवश्यकता होती है। इसमें तीन किग्रा प्रति यूनिट की दर से 26270.52 क्विंटल गेहूं तथा दो किग्रा की प्रति यूनिट दर से 17513.68 किलो चावल चाहिए होता है।
उपभोक्ताओं को तो यह निशुल्क वितरित किया जा रहा है लेकिन जिले के राशन डीलरों को 74 लाख 43 हजार 314 रुपये का भुगतान कर खाद्यान्न उठाना पड़ रहा है। शामली के राशन डीलर ओमप्रकाश ने बताया कि दो माह से उन्हें माह में एक बार के खाद्यान्न का भुगतान अपने पास से करना पड़ रहा है जबकि उपभोक्ताओं को निशुल्क वितरित हो रहा है। भंदौड़ा के राशन डीलर योगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि माह में एक बार के खाद्यान्न का उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है जबकि दूसरी बार का निशुल्क मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कमीशन भी डीलरों के खाते में नहीं आया। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि डीलरों को माह में एक बार का राशन निशुल्क दिया जा रहा है जबकि दूसरी बार का चालान जमा करके दिया जा रहा है। यह राशि राशन डीलरों को जल्द ही वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
----------------
खाद्य सुरक्षा अधिनियम में जिले की स्थिति
कुल राशन कार्ड: 222864
कुल लाभार्थी: 875684
प्रतिमाह एक बार वितरित होने वाला खाद्यान्न: 43784.2 क्विंटल
प्रतिमाह एक बार खाद्यान्न वितरण में गेहूं की मात्रा: 26270.52 क्विंटल
प्रतिमाह एक बार खाद्यान्न वितरण में चावल की मात्रा:17513.68 क्विंटल
राशन डीलरों द्वारा एक बार खाद्यान्न के लिए किया जाने वाला भुगतान: 7443314 रुपये