फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rape accused sentenced to 10 years imprisonment

Shamli News: दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Rape accused sentenced to 10 years imprisonment
कैराना। अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पोक्सो) मुमताज अली ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मुख्य मुजरिम आकाश को 10 साल के कठोर कारावास व किशोरी को ले जाने में सहयोग करने के आरोपी नीशू को 5 साल के कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान व विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि 4 मार्च 2021 को थानाभवन क्षेत्र से आकाश व नीशू निवासी गांव नबीपुरा थाना थानाभवन की एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले गए थे। किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए, जिसके बाद पुलिस ने मुजरिम आकाश के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा का इजाफा किया था। मामले में अभियोजन पक्ष की और से 7 गवाह पेश किए गए। बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पोक्सो) मुमताज अली ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मुख्य मुजरिम आकाश निवासी नबीपुरा को 10 साल के कठोर कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि किशोरी को ले जाने में सहयोग करने के मुजरिम नीशू को 5 साल के कारावास व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed