फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rana does not tolerate farmers' exploitation: Rana

किसानों का शोषण सहन नहीं : राणा

Mon, 12 Mar 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 12 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rana does not tolerate farmers' exploitation: Rana
Farmer fair - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना है, तब तक चीनी मिलों में पेराई सत्र बंद नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का शोषण करने वालों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को शामली में नवीन मंडी स्थल पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एग्रोक्लामेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले के समापन कार्यक्रम में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि किसान और विज्ञान की धुरी मिल जाएगी, तो कृषि उत्पादन बढ़ेगा, गन्ने का उत्पादन इसकी मिसाल है।
विज्ञापन


किसान सरकार के एजेंडे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 120 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई क्षमता है, सरकार ने कई बंद शुगर मिलें प्रारंभ कराई। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को कहा कि खेतों में खड़े गन्ने का सर्वेक्षण करें, ताकि खेतों में जितना भी गन्ना खड़ा है वह लिया जा सके। उन्होंने कहा कि उनका पहला प्रयास है कि किसानों का गन्ना समय से मिलों में चला जाए। साथ ही मिल मालिकों को चेतावनी दी कि किसानों का शोषण करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि एक से दस अप्रैल के बीच सर्वे पूरा कराकर किसान का बेसिक कोटा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों से कहा कि सरकार और प्रशासन विकासोन्मुखी हैं। किसानों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां आज बदल चुकी हैं, अब कोई किसान का शोषण नहीं कर सकता है।
संयुक्त निदेशक कृषि सहारनपुर रामशरण राम ने किसानों से कहा कि कृषि यंत्रों की सुविधाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं, अभी भी 30-35 प्रतिशत किसानों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं।


उधर, मेले के समापन पर तीसरे दिन भी स्टालों पर कृषि यंत्रों, खाद, बीज, जैविक उत्पादों के साथ ही बैंकों की तरफ से लगाए गए स्टालों पर पहुंचकर किसानों ने उपयोगी जानकारी हासिल कीं। इस दौरान एसपी डॉक्टर अजयपाल, उपनिदेशक कृषि डॉक्टर रामबीर कटारा, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, श्याम सिंह, भाजपा नेता अजय संगल, सतपाल सिंह, सौदान सिंह, रविन्द्र मलिक बहावड़ी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर नीलम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed