{"_id":"6249eb3f3df5cd55453499d0","slug":"ramcharitmanas-is-not-a-story-it-is-an-art-of-living-shamli-news-mrt5830479104","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रामचरितमानस कथा नहीं, जीवन जीने की कला है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रामचरितमानस कथा नहीं, जीवन जीने की कला है’
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में डॉ. श्रीनिवास बागड़ी के आवास पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों व बाजार से होते हुए डॉ. श्रीनिवास बागड़ी के आवास पर पहुंची। डॉ. बागड़ी ने कहा कि रामचरितमानस हमारी संस्कृति का राज मुकुट है।
प्रथम दिन श्रीराम कथा का शुभारंभ व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित और सैनी समाज के अध्यक्ष मास्टर नरेश सैनी ने श्रीराम कथा का पन्ना पलट कर किया। कथावाचक महाराज राकेश उपाध्याय ने कहा रामचरितमानस हमें मार्ग दिखाता है। जीवन जीने का तरीका सिखाता है। यह केवल कथा नहीं है, यह जीवन के दर्शन हैं।
राम कथा जिसके भी जीवन में उतर जाती हैं या कोई उतार लेता है, उसका संस्कार परिवर्तन हो जाता है। इस दौरान लाला नरेंद्र गोयल, नरोत्तम, टेकचंद, मुकेश, प्रदीप संगल, ललित संगल, मास्टर राजबीर सैनी, अंकुज चौधरी मौजूद रहे।