{"_id":"62a23c40b7acb20bd17e1438","slug":"ramcharit-manas-is-a-guide-for-the-masses-raj-rajeshwar-maharaj-shamli-news-mrt592239349","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचरित मानस जनमानस के लिए मार्गदर्शक : राज राजेश्वर महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचरित मानस जनमानस के लिए मार्गदर्शक : राज राजेश्वर महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली, थानाभवन। जहारवीर गोगा म्हाडी पर चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा वाचक राज राजेश्वर महराज ने कहा कि रामचरितमानस समस्त जनमानस के लिए मार्गदर्शक है। जब जब प्रभु पृथ्वी पर साकार रूप में आते हैं तो लाखों जीवों का कल्याण होता है, लेकिन जब वे चले जाते हैं तो उनका नाम रूपी ग्रंथ रामायण युगों युगों तक जीवों का कल्याण करता है।
बृहस्पतिवार को प्रवचन करते हुए राज राजेश्वर महाराज ने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम होता है। राम के नाम में अपार शक्ति है, जो व्यक्ति राम का नाम लेकर संसार से विदा होते हैं, वे सदैव के लिये अमर हो जाते हैं। जैसे रावण, बाली, कुंभकरण, कलियुग में तुलसी व मीरा, कबीरा एवं गांधी अनेक उदाहरण है ।हम सबको अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्श पर चलना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने से जहां मनुष्य का कल्याण होता है, वहीं राष्ट्र भी मजबूत होगा। इससे पूर्व स्वामी रामनरेश दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान हिम्मत सिंह सैनी सपत्नी रहे। इस अवसर पर पंडित हरिओम भारद्वाज, सतेंद्र सैनी, श्रवण सैनी, बालकिशन, कृष्णपाल, राजेश जाटव, सुभाष सैनी, राजेश कुमार, कर्ण सैनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।