फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rakesh Tikait arrived with the convoy in Kisan Mahapanchayat

किसान महापंचायत में काफिले के साथ पहुंचे राकेश टिकैत

Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait arrived with the convoy in Kisan Mahapanchayat
शामली : कैराना में आयोजित किसान महापंचायत में काफिले के साथ जाते राकेश टिकैत। - फोटो : SHAMLI
कैराना। पानीपत रोड पर किसान महापंचायत में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खुली गाड़ी में काफिले के साथ पहुंचे। कैराना बाईपास पर पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने फूल मालाओं से राकेश टिकैत का स्वागत किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं जमकर राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

मंच पर भड़क गए गठवाला खाप के थांबेदार
कैराना। किसान महापंचायत का संचालन कर रहे मेनपाल चौहान ने कहा कि यह मुनव्वर हसन व बाबू हुकुम सिंह की धरती है और कैराना का हिंदू गुर्जर व मुस्लिम गुर्जर राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगा। जिस पर राकेश टिकैत के बराबर में खड़े गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने कड़ा एतराज जताया। माइक संभालते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम गुर्जर नहीं बल्कि 36 बिरादरी के लोग राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेंगे। जिसके बाद कुछ लोग खड़े हो गए। बाद में राकेश टिकैत ने लोगों को नीचे बैठाया। बाबा श्याम सिंह को पगड़ी पहनाकर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मंच पर फैली अव्यवस्था, पर्स व मोबाइल हुए गायब
कैराना। दोपहर के समय जैसे ही राकेश टिकैत किसान महापंचायत में पहुंचे। तभी गाड़ी से उतरने के बाद राकेश टिकैत को युवाओं ने चारों ओर से घेर लिया। हर कोई राकेश टिकैत के साथ एक सेल्फी या फोटो खिंचवाना चाहता था। मंच पर पहुंचते-पहुंचते मंच के पास लगी बैरिकेडिंग पर भीड़ का दबाव बढ़ गया। जिसके बाद लोहे की बेरीकटिंग भी टूट गई। भाकियू के वॉलिंटियरों ने स्थिति को संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद राकेश टिकैत को मंच पर पहुंचाया गया। मंच पर पहुंचने के बाद भी स्थानीय कार्यकर्ताओं व अन्य पार्टी के नेताओं में राकेश टिकैत के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई। जिसके बाद राकेश टिकैत ने खुद माइक संभाल कर लोगों को बैठने के लिए कहा तथा मंच पर मौजूद लोगों को भी नीचे बैठाया। इस दौरान कुछ लोगों के पर्स और मोबाइल गिरने की घोषणा भी मंच से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत को बड़ी माला पहना कर किया सम्मानित
कैराना। मंच पर पहुंचने के बाद भाकियू के कार्यकर्ताओं ने फूलों की एक बड़ी माला पहनाकर राकेश टिकैत का स्वागत किया। जिसके बाद राकेश टिकैत ने भाकियू कार्यकर्ताओं व किसान मजदूरों का अभिनंदन स्वीकार किया। 36 बिरादरी की ओर से पगड़ी पहनाई गई। कैराना किसान महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भाकियू के जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान ने गदा भेंट की।

इकरा हसन को राकेश टिकैत ने दिया आशीर्वाद
कैराना। किसान महापंचायत में राकेश टिकैत के पहुंचने से पहले ही पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी व सपा विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंची। राकेश टिकैत के आने के बाद इकरा हसन में उन्हें बुके देकर स्वागत किया। जिसके बाद राकेश टिकैत ने भी इकरा हसन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। राकेश टिकैत के संबोधन के दौरान भी इकरा हसन उनके बराबर में खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed