{"_id":"62507dd787dda642b120c38f","slug":"rakesh-tikait-arrived-to-pay-tribute-to-the-crpf-jawan-shamli-news-mrt5837489197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राकेश टिकैत
विज्ञापन
झिंझाना। अजीजपुर के मजरे डेरा सिंगापुर में एक सीआरपीएफ के जवान श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने फौजी की मौत की जांच कराने और शहीद के नाम पर स्मारक स्थल बनाने की मांग की।
चौधरी राकेश टिकैत और उनके साथी जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, ऊदपुर के रणवीर सिंह, केरटू के अशोक फोगाट आदि शुक्रवार दोपहर अजीजपुर गांव के मजरे डेरा सिंगापुर में महिपाल के फौजी पुत्र गौरव चौहान के आवास पर पहुंचे। गौरव चौहान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि गौरव चौहान सीआरपीएफ का एक जांबाज जवान था और एक अच्छा खिलाड़ी भी था। कुछ ही दिन पहले भोपाल में आयोजित एक शूटिंग प्रतियोगिता में उसने 15वीं रैंक हासिल कर अपनी यूनिट और अपने जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इससे चिढ़कर या किसी अन्य साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई हो, इसलिए इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आसपास के स्कूल या अन्य किसी स्थान पर शहीद इस पार्क बनवाए जाने की भी प्रशासन से मांग की।
गौरतलब है कि गौरव चौहान (करीब 20 वर्षीय अविवाहित) सीआरपीएफ का जवान था, जो हरियाणा के गुरूग्राम में तैनात था। बताया जाता है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण यूनिट के अस्पताल में गत 24 मार्च को उसकी मौत हो गई थी । तभी उसका शव उसके गांव डेरा सिंगापुर में लाया गया था। गौरव दो भाइयों में छोटा था ।