{"_id":"5e5d521f8ebc3eeb320e3676","slug":"rajasthan-police-raids-shamli-news-mrt471832261","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के अधिकारी की फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के अधिकारी की फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस ने दबिश डाली
शामली। राजस्थान के भीलवाड़ा में तैनात एक अधिकारी की फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस शामली पहुंची। आरोपी के न मिलने पर पुलिस टीम लौट गई। सोमवार को राजस्थान के भीलवाड़ा कोतवाली के एएसआई गणपत लाल के साथ दो सदस्यीय टीम शामली कोतवाली पहुंची। शहर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि राजस्थान की पुलिस टीम ने बताया कि उनके यहां एक अधिकारी की फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी गई। इस संबंध में उनके यहां कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी शामली का निवासी पाया गया है। आरोपी शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी बताया गया है। आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान लौट गई।
ऑपरेशन के तहत 16 शातिरों की खुुुली हिस्ट्रीशीट
शामली। जिले में एक सप्ताह तक चलाए गए ऑपरेशन हिस्ट्रीशीट के तहत 16 शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले में एक सप्ताह तक ऑपरेशन हिस्ट्रीशीट अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ऐसे अपराधी जो हत्या, लूट, शराब तस्करी, चोरी, गोकशी, मारपीट, अवैध खनन व पशु क्रूरता के अपराधों में अभ्यस्त रहने वाले अपराधियों को चिह्नित किया गया है, ताकि उनकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत 16 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें थाना आदर्श मंडी में तीन, कैराना में 4, कांधला में तीन, झिंझाना में दो, बाबरी में एक, गढ़ीपुख्ता में एक और थानाभवन थाने पर दो हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
लिंक खोलते ही खाते से 45 हजार उड़ाए
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खान निवासी रविंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एक मार्च को रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई। उसने रिसीव किया तो उसने अपना नाम विजय बताते हुए उसके पास फोनपे के माध्यम से लिंक भेजा। लिंक को उसने जैसे ही क्लिक कर खोता तो उसके खाते से दो बार 20-20 हजार और एक बार पांच हजार रुपये की ट्रांजक्शन हो गई। अगले दिन सुबह होने पर उसे इसकी जानकारी मिली। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।