फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rahul Gandhi's birthday celebrated as Seva Diwas

कांग्रेस नेताओं ने बांटे मास्क एवं सैनिटाइजर

Sun, 20 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's birthday celebrated as Seva Diwas
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कार्यालय पर वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी सत्य तथा सौम्यता पूर्ण व्यवहार वाले हैं। वह स्वयं अपना जन्मदिन कोविड महामारी के कारण देश में हुई भयानक जनहानि के कारण नहीं मना रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में जरूरतमंदों को भोजन किट बांटकर मनाया। मौके पर सेवादल के प्रांतीय महासचिव वैभव गर्ग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह, राजकुमार शर्मा, सोमदेव चौधरी, बाबू खान, ठाकुर लाखन सिह, अशोक जैन, श्यामसुंदर शर्मा, प्रदुमन चौधरी, दिनेश जैन, बाबूराम शर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे।

उधर, जिला एवं नगर कमेटी के अलावा जिला सेवादल और युवा कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, जावेद खान, अनुज गौतम, गौरव वर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, विनोद अत्री, गयूर चौधरी, निन्ना अन्सारी, लोकेश कटारिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed