फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pulse polio campaign of first phase starts today

पहले चरण का पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू

Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign of first phase starts today
शामली। नए साल में पहले चरण में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने पांच साल तक के दो लाख 52 हजार 104 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 685 बूथ बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

साल 2021 में पहले चरण का पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान 17 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन 16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन शुरू होने के कारण पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान स्थगित कर इसे 31 जनवरी से शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू होगा। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक जिले में 685 बूथ पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पहले चरण में दो लाख 52 हजार 104 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को पहले दिन सभी 685 बूथ पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेगी। एक से पांच फरवरी तक 511 टीमें छूटे हुए बच्चों को डोर-टू-डोर पोलिया की दवा पिलाने का काम करेगी। इसके बाद भी जो बच्चे छूट जाते है तो उन्हें आठ फरवरी को बी टीम द्वारा दवा पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह बनाई व्यवस्था
लक्ष्य : 252104 बच्चे
बूथ : 685
ट्रांजिट टीम : 37
डोर टू डोर टीम : 511
मोबाइल टीम : 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed