{"_id":"61881b2bfe984257e04e7559","slug":"public-relations-to-make-akhilesh-s-public-meeting-a-success-shamli-news-mrt5638931167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क
विज्ञापन
कांधला। जनपद मुजफ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने समाज के लोगों को कश्यप महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
रविवार को समाजवादी के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप अपने काफिले के साथ क्षेत्र के गांव गंगेरू, डूंडूखेड़ा, इस्सोपुरटिल, श्यामगढ़ी आदि ग्राम पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा कश्यप समाज के लिए विकास कार्य किए हैं कश्यप आरक्षण को लेकर कश्यप समाज को अपनी सरकार में हिस्सेदारी देने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील पर कश्यप महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास जनपदों के कश्यप समाज के लोग कश्यप सम्मेलन में भाग लेकर समाज के गौरव को लौटाने का संकल्प ले चुके हैं।
विज्ञापन
सभा में उपस्थित कश्यप समाज के लोगों को 11 नवंबर को कश्यप महासम्मेलन में डीएवी इंटर कॉलेज तहसील बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर कश्यप सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारी-भरकम भीड़ के साथ पहुंचने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति, शाहिद अली, कृष्णपाल कश्यप मौजूद रहे।