{"_id":"5757240d4f1c1b761f9c624d","slug":"pthai-rate-did-not-speak-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथाई रेट पर नहीं बनी बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथाई रेट पर नहीं बनी बात
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
शामली के श्रम विभाग कार्यलय में बात करते भट्ठा मजदूर और मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । पथाई रेट तय करने को लेकर जिले के ईंट भट्ठा मालिकों, मजदूरों एवं श्रम विभागों की त्रिस्तरीय बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। अब 13 जून को पथाई रेट तय करने को लेकर सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने अपने कार्यालय में फिर बैठक बुलाई है।
पथाई रेट तय करने को लेकर जिले के ईंट भट्ठा मजदूर पिछले तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। कई बार वह कलक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम सुजीत कुमार को दिया। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने वीवी इंटर कालेज रोड पर स्थित अपने कार्यालय में जिले के ईंट भट्ठा मालिकों-मजदूरों की त्रिस्तरीय बैठक बुलाई थी।
सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले ईट भट्ठा मजदूरों ने पथाई रेट हरियाणा, पंजाब की तर्ज पर 700 रुपये घोषित जाने की मांग उठाई। जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने कहा कि वेस्ट यूपी में जिले र्के इंट भट्ठा उद्योग खस्ता हालत में है। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर जिले में इस वर्ष पथाई रेट 465 रुपये प्रति हजार घोषित हुआ है।
विज्ञापन
बैठक में मजदूरों ने अपनी यूनियन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श का एक सप्ताह का समय मांगा है। जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक प्रतिनिधि मंडल में हरेंद्र सिंह, सुनील गोयल, कृष्णकुमार शर्मा, संजय प्रधान, मजदूरों की ओर से बाबूराम, सतेंद्र कुमार, रविंद्र झाल, सतेंद्र झाल, इस्लामुद्दीन रहे। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि पथाई रेट को लेकर को बैठक बेनतीजा रही।