{"_id":"62d305dbdc9dfc26a47d8aa5","slug":"proposal-to-lay-a-new-railway-line-from-maa-shakambhari-to-kairana-shamli-news-mrt597172099","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: मां शाकंभरी से लेकर कैराना तक नई रेल लाइन बिछाने का दिया प्रस्ताव-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: मां शाकंभरी से लेकर कैराना तक नई रेल लाइन बिछाने का दिया प्रस्ताव-
विज्ञापन
मां शाकंभरी से लेकर कैराना तक नई रेल लाइन बिछाने का दिया प्रस्ताव
सांसद के प्रस्ताव पर अमल से सहारनपुर-शामली जिले के कस्बे व गांवों का विकास संभव
दो दिवसीय सहारनपुर दौरे पर आए थे केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां शाकंभरी देवी से लेकर सहारनपुर जिले के पिलखनी होकर गंगोह-चौसाना तथा कैराना तक नया रेलवे ट्रैक बिछाकर मेरठ-पानीपत प्रस्तावित रेल लाइन से जोड़ने का सुझाव दिया है। इस पर यदि रेल मंत्रालय ने अमल शुरू कर दिया तो यमुना किनारे शामली और सहारनपुुुर जिले के लोगों को बहुत लाभ होगा।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के दो दिवसीय सहारनपुर दौरे के दौरान कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी ने मां शाकंभरी से लेकर सहारनपुर जिले के पिलखनी, गंगोह, चौसाना, बिड़ौली होकर कैराना तक नई रेल लाइन बिछाने तथा पानीपत-मेेरठ प्रस्तावित रेल लाइन में जोड़ने का सुझाव दिया है। इससे सहारनपुर और शामली जिले के लोगों को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब जाने की सुविधा मिल सकेगी।
मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन की बनी डीपीआर
मेरठ-पानीपत रेल लाइन की 3500 करोड़ रुपये की डीपीआर बन चुकी है। रेल मंत्रालय इस प्रस्तावित रेल लाइन पर होमवर्क कर रहा है। संसदीय बोर्ड बैठक में वित्तीय स्वीकृति होनी शेष है। कैथल, करनाल, शामली तथा पानीपत का सर्वेक्षण हुए चार साल बीत चुके हैं। इस रेल लाइन की सर्वेक्षण रिपोर्ट केंद्र को जा चुकी है। सांसद के प्रस्ताव के सिर चढ़ने पर सहारनपुर और शामली जिले के यमुना किनारे के गांव और कस्बे विकसित होंगे। सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि कैराना से मां शाकंभरी तक नई रेल लाइन बिछाने और मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन में जोड़ने का प्रस्ताव रेल मंत्री को दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने सौंपा ज्ञापन
कैराना सासद प्रदीप चौधरी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को दिए ज्ञापन में जिले के रेलवे के अंडरपासों में जलभराव की समस्या की रोकथाम के लिए टिन शेड की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। वहीं, टपरी से शाहदरा तक रेलमार्ग का दोहरीकरण किए जाने, कोरोना काल में बंद जनता एक्सप्रेस ट्रेन, दिल्ली-हरिद्वार, ऋषिकेश तक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किए जाने, दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर लंबी दूरी की ट्रेनें चलाए जाने, शामली जिले के जसाला में हाल्ट निर्माण किए जाने, वुडन सिटी के नाम से सहारनपुर से ट्रेन चालू कराने, संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर से संचालित किए जाने, सहारनपुर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, लिफ्ट, एलिवेटर, आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था किए जाने, ननौता रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बनाए जाने, माल्हीपुर, जंधेड़ी आदि में हाल्ट बनाए जाने की मांग की गई है।