फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proposal of 6100 meter land of modern bus stand of roadways is getting ready

Shamli News: रोडवेज के आधुनिक बस अड्डे का 6100 मीटर भूमि का प्रपोजल हो रहा तैयार

Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Proposal of 6100 meter land of modern bus stand of roadways is getting ready
शामली प्राइवेट बस अड्डा। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के विजय चौक और अजंता सिनेमा के बीच नगर पालिका परिषद की नजूल की भूमि में यूपी रोडवेज का मॉडल बस अड्डा का निर्माण होगा। जिला प्रशासन ने यूपी रोडवेज को 6100 मीटर भूमि देने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने यूपी रोडवेज को 6100 मीटर भूमि को किराया, लीज अथवा खरीदने का यह मौका दिया है। यूपी रोडवेज के अफसर जिला प्रशासन इस भूमि को लीज पर लेने की लिखित अनुबंध कर सकता है।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत खटीमा हाईवे के साथ शहर के चारों ओर रिंग रोड, बाईपास निर्माण के चलते जिले में ट्रैफिक बढ़ा है। दिल्ली-देहरादून और अंबाला-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की निर्माण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिला मुख्यालय के चारों ओर आवासीय कॉलोनियां विकसित होने के बाद शहर में रोडवेज के आधुनिक बस अड्डे के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठी। लंबी भागदौड़ के बाद शहर के विजय चौक और अजंता सिनेमा के बीच नगर पालिका परिषद की 14 बीघा नजूल की भूमि में जिला प्रशासन ने सवारियों की सुविधा को देखते हुए आधुनिक बस अड्डा निर्माण के लिए 6100 वर्ग मीटर भूमि देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पिछले सप्ताह यूपी रोडवेज के सहारनपुर के आरएम अनिल कुमार ने डीएम जसजीत कौर ने मुलाकात कर 14 बीघा नजूल की भूमि दिए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से यूपी रोडवेज लीज पर ले सकता है भूमि
सहारनपुर रीजन के यूपी रोडवेज के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि शामली में आधुनिक बस अड्डों के लिए भूमि लीज पर लेगा। नजूल की भूमि का प्रस्ताव डीएम उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय को सीधे भेज सकती हैं। या फिर उनके द्वारा निगम मुख्यालय पर प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के बाद डिपो कार्यशाला का बजट मांगा जाएगा
शामली। सहारनपुर यूपी रोडवेज के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि शहर में आधुनिक यूपी रोडवेज के बस अड्डे के लिए भूमि का अंतिम निर्णय के बाद मुजफ्फरनगर रोड पर 6 बीघा भूमि पर निगम का डिपो कार्यशाला बनाए जाने का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बस अड्डे के बाद डिपो कार्यशाला का बजट मांगा जाएगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने रोडवेज को बस अड्डा निर्माण के लिए निगम को भूमि लीज पर लेने, किराए और खरीदने का मौका देगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस अड्डे के लिए अलग से भूमि जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा।

इनसेट..........
नजूल की भूमि पर पार्किंग बनाने का हो सकता है प्रपोजल
शामली। 14 बीघा नजूल की भूमि मे से 6100 वर्ग मीटर भूूमि आधुनिक यूपी रोडवेज बस अड्डे को दिए जाने के बाद जिला प्रशासन पार्किंग विकसित करेगा। जिससे शहर में आने जाने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। हालांकि शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सबसे पहले नजूल की भूमि से अवैध कब्जा हटना है। भूमि खाली होने के बाद शामली नगर पालिका परिषद को भूमि मिलने के बाद आगामी योजना बनाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed