{"_id":"585d72174f1c1bfd65e39664","slug":"progressive-farmer-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील किसान सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
program
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राजकीय कृषि बीज गोदाम पर आयोजित किसान दिवस में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं, वैज्ञानिक विधि से कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने तथा किसानों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
माजरा रोड स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर शुक्रवार को प्रगतिशील कृषक रणधौल सिंह की अध्यक्षता में लगे किसान दिवस में मुख्य अतिथि एडीएम भरतजी पांडेय ने कृषि, गन्ना, उद्यान और पशु पालन के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले 32 कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने गन्ना भुगतान के बारे में बताया।
कहा कि शामली शुगर मिल ने गत वर्ष का समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खाते में भिजवा दिया है। वर्तमान सीजन का भुगतान जनवरी के प्रथम सप्ताह में भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि उपनिदेशक ने कृषि विभाग की सभी योजनाओं के बार में बताया तथा फसल बीमा योजना के तहत गेहूं और सरसों फसल का प्रीमियम 31 दिसंबर तक संबंधित बैंक में जमा कराने की अपील की। किसान सनसपाल टिटौली, सतपाल पहलवान, रणधीर सिंह ने जंगली जानवरों द्वारा फसल नष्ट करने, बिजली लाइन टूटने से फसल नष्ट होने, रजवाहे की पटरी टूटने पर फसल नष्ट होने की स्थिति में फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिलाने की मांग की।
किसान अजेंद्र मुंडेट कला ने विद्युत कनेक्शन बंद होने की स्थिति में राजकीय नलकूपों की स्थापना कराने, नहर से कुलाबों की संख्या बढ़ाने के साथ ही मेरठ-करनाल हाईवे से कसेरवा कलां रोड की मरम्मत कराने की मांग की। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान रणधौल सिंह ने किसानों से फसल चक्र अपनाकर खेती करने पर जोर दिया। इस दौरान मांगेराम, बिजेंद्र मलिक, प्रवीण कुमार, अमित मलिक आदि किसान मौजूद रहे।