फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prices of vegetables halved, flour also started getting

आधे हो गए सब्जियों के दाम, आटा भी मिलने लगा

Fri, 03 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables halved, flour also started getting
आधे हो गए सब्जियों के दाम, आटा भी मिलने लगा
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन लागू होने के बाद महंगे हुए फल, सब्जी और किराना का सामान के दाम में अब गिरावट आ गई है। मुनाफाखोरी रोकने को शिकंजा कसा गया। मंडियों में फल सब्जी की आवक घटी लेकिन लॉकडाउन के 11 दिनों में दाम आधे रह गए। शासन ने भी बाजार में गेहूं का आवंटन होने से आटा चक्कियों तक गेहूं पहुंचने लगा और बाजार में भाव आधे रह गए। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को फुटकर बाजार का हाल जाना। पेश है रिपोर्ट -
ये रही भाव मंदा होने की वजह की वजह
वजह - एक
प्रशासन ने बाजार में फल और सब्जियों के भाव तय कर दिए। सब्जी मार्केट के अलावा ठेलियों से गली मोहल्लों तक सप्लाई शुरू की। मनचाहे भाव पर सामान बेचने वालों पर लगाम कसी।
विज्ञापन

वजह दो -
दुकानें खोलने का समय सुबह केवल साढे़ छह से साढे़ नौ बजे तक का समय निर्धारित किया गया। माल बचने का डर भी विक्रेताओं में बना। मुनाफा कम किया इससे दाम कम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बाजार में पहुंचने लगा आटा
एफसीआई ने जिले को पांच हजार क्विंटल गेहूं का आवंटन किया। जो नौ बड़े थोक व्यापारियों को दिया गया। हरियाणा से गेहूं लाने में आने वाली बाधा को भी हल कराया गया। चक्कियों पर भी गेहूं पहुंचा और आटा बाजार में आया।

------ दाम में आया अंतर
सब्जी 24 मार्च तीन अप्रैल
पत्ता गोभी 40 20
लौकी 50 20
फूल गोभी 50 20
टमाटर 50 20
भिंडी 120 70
शिमला 60 40
----------
केला 70 40
सेब 150 100
अंगूर 120 70
चीकू 60 40
कोट
बाजार में फल, सब्जी के रेट तय कर दिए हैं, ज्यादा दाम वसूलने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा। गली मोहल्लों में भी ठेलियां भेजकर फल सब्जी पहुंचाई जा रही है। पांच हजार क्विंटल गेहूं का कोटा भी मिल गया है। - अरुण कुमार ,सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed