{"_id":"63da7945af13df01ca09f1c8","slug":"price-of-electricity-is-increased-shamli-news-c-14-1-99828-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यदि बढ़ाए बिजली के दाम तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यदि बढ़ाए बिजली के दाम तो होगा आंदोलन
Wed, 01 Feb 2023 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए जाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
शामली। बिजली के दाम में प्रस्तावित वृद्घि के विरोध में और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपा।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रतन सिंह निर्वाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। यह भाजपा के घोषणा पत्र में भी शामिल था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने दाम कम करना तो दूर 23 प्रतिशत वृद्घि का प्रस्ताव रख दिया है। जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने जनता और किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि यदि जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिली तो आम आदमी पार्टी चरणबद्घ तरीके से आंदोलन करेगी। संवाद