फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation for teaching 10 subjects in high school

Shamli News: हाईस्कूल में छह की जगह 10 विषय पढ़ाने की तैयारी, मांगे गए सुझाव

Fri, 28 Jun 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation for teaching 10 subjects in high school
शामली। नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल के पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत हाईस्कूल के विद्यार्थियों को छह की जगह 10 विषय पढ़ाने की तैयारी है। बोर्ड ने इन विषयों का खाका वेबसाइट पर डाल दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल में विषयों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। विभाग ने 29 जून तक इस संबंध में सुझाव मांगे हैं। सुझावों पर विचार करने के बाद यह प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अपना सुझाव परिषद द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर निर्धारित तिथि तक दे सकता है। सुझावों पर विचार करने के बाद इस प्रक्रिया को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक हाईस्कूल में अनिवार्य रूप से छह विषय पढ़ाए जाते हैैं। नई शिक्षा नीति के तहत 10 विषयों को पढ़ाए जाने की तैयारी है। नई व्यवस्था में सभी विद्यार्थियों को तीन भाषा पढ़नी होंगीं। हिंदी अनिवार्य रूप से पढ़नी होगी। इसके अतिरिक्त संस्कृत, अंग्रेजी या देश की किन्हीं दो भाषाओं में से एक को चुनना होगा। इसके अतिरिक्त गणित सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य विषय होगा। विज्ञान व सामाजिक विज्ञान अनिवार्य विषय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव विज्ञान, वाणिज्य, एनसीसी, कंप्यूटर, कृषि, पर्यावरण में से किसी एक विषय को चुनना होगा। आठवां विषय चित्रकला, रंजन कल, संगीत गायन और वादन में से एक चुनना होगा। नौवां विषय शारीरिक शिक्षा के तहत नैतिक शिक्षा, योग, खेल आदि में से चुनना होगा। दसवें विषय में व्यवसायिक शिक्षा पढ़नी होगी।

- इन्होंने कहा
परिषद ने हाईस्कूल के पाठ्यक्रम में बदलाव के संबंध में 29 जून तक सुझाव मांगे हैं। दी गई ई-मेल आईडी पर निर्धारित तक सुझाव दिए जा सकते हैं। सुझावों पर विचार करने के बाद बोर्ड के जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। - जेएस शाक्य, डीआईओएस शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed