{"_id":"623b6b6b6663c70867629f7a","slug":"preparation-for-inter-and-high-school-examination-completed-shamli-news-mrt581560710","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी
विज्ञापन
शामली आरके इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए तैयारी करते शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी
शामली, कैराना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी कमरों में वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया गया।
नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के लिए 454 व इंटरमीडिएट के लिए 132 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसके अलावा एसएन इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के लिए 366 व इंटरमीडिएट के लिए 332 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पब्लिक इंटर कॉलेज में 16 कमरों में परीक्षा कराई जाएंगी। प्रधानाचार्य मोहकम सिंह ने बताया कि प्रत्येक कमरे में वॉइस रिकॉर्डिंग युक्त 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर में बिना वॉइस रिकॉर्डिंग के सात कैमरे लगाए गए हैं। एसएन इंटर कॉलेज में 14 कमरों में परीक्षा कराई जाएगी। हर एक कमरे में एक वॉइस रिकॉर्डिंग व एक बिना वॉइस रिकॉर्डिंग का सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा कॉलेज के मुख्य गेट व परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
दोनों कॉलेजों में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा से एक दिन पहले कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने अपने रोल नंबर के अनुसार सीट चेक की।
विज्ञापन
शिक्षा उप निदेशक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
झिंझाना। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की संचालित हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा केंद्रों का सहारनपुर के शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों व प्रश्नपत्रों का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया।
सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक उम्मेद सिंह झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में पहुंचे। वहां पर प्रत्येक कमरों में सीसीटीवी कैमरे को संचालित कर देखा। कॉलेज के चारों तरफ के स्थानों को सीसीटीवी कैमरे की नजर में कराया। कॉलेज में रखे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
केंद्र व्यवस्थापक रन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार 24 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। सिटिंग व्यवस्था कर दी गई है। उप निदेशक उम्मेद सिंह ने बताया कि परीक्षाओं का संचालन सख्ती से और शुचिता के साथ कराया जा रहा है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक को छोड़कर किसी के भी पास मोबाइल फोन नहीं होगा।