फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation Complete, Polling Parties to Depart

तैयारी पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 21 Nov 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 21 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Preparation Complete, Polling Parties to Depart
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रथम चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार सुबह जिले में तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उसके लिए सोमवार को ही बैरीकेडिंग सहित अन्य व्यवस्था पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन


22 नवंबर को जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में मतदान होना है। मतपेटियां और मतपत्र स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। मंगलवार सुबह जिले के तीन स्थानों से मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


उसके लिए सोमवार को शामली में कृषि मंडी उत्पादन स्थल, कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज और झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए तैयारियां पूरी करा ली गई। जिले के दस निकायों के लिए कुल 412 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 37 रिजर्व में रहेंगीं। बाकी मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव ने भी शामली की कृषि मंडी में पहुंचकर स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टियों के रवाना करने के लिए बनाई गई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले ही मतदान सामग्री का ठीक तरह से मिलान कर लें।

यह चेक कर लें कि उनको मिलने वाली सामग्री में मतपेटी, मतपत्रों की संख्या, अमिट स्याही, मुहर और मतपेटी सील करने के लिए सामग्री है। उसके बाद ही मतदान केंद्रों की तरफ रवाना हों। पोलिंग पार्टियों को रवाना होने के दौरान सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ जाना भी सुनिश्चित कराएंगे। इसके बाद जब पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगी, तो उसकी सूचना भी अपडेट कराएंगे।

मतदान केंद्रों की बैरीकेडिंग शुरू
शामली । जिले की शामली, कैराना, कांधला नगर पालिका परिषद, एलम, बनत, थानाभवन, जलालाबाद, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, ऊन नगर निकाय चुनाव के लिए 750 मतपेटिका तैयार की गई है। 38 मतपेटिकाओं को रिजर्व में रखा गया हैं। एक मतदान केंद्र पर दो मतपेटिकाओं को मतदान केंद्र में रखा जाएगा।


एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मतदान की गोपनीयता बरकार रखने के लिए मतपेटिका के चारो तरफ सफेद कपड़ा लगाया जाएगा। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों की बैरीकेडिंग शुरू कर दी गई है। मंगलवार तक सभी मतदान केंद्रों की बैरीकेडिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed