फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preeti in high school and Asana in intermediate

हाई स्कूल में प्रीति और इंटर में असना ने मारी बाजी

Mon, 20 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preeti in high school and Asana in intermediate
मेधावियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कॉलेज की प्रधानाचार्या सुधा वर्मा ने बताया कि कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में 39 व इंटरमीडिएट परीक्षा में सभी 31 छात्राएं उर्त्तीण हुईं। हाईस्कूल में प्रीति 80.5 प्रतिशत अंक पाकर पहले, अलीशा सिद्दीकी 80.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व नूर सोबिया शाह 77.16 फीसदी अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। इंटरमीडिएट में असना 72.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अर्पिता 66.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय तथा शबनम 66.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य कर कामना की।
हाईस्कूल में अशमी व इंटरमीडिएट में सुंबुल बनी टॉपर
फोटो
कैराना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा। कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू देवी ने बताया कि हाईस्कूल में प्रथम स्थान अशमी 83.16 प्रतिशत व द्वितीय स्थान रबिया 83 प्रतिशत अंक पाकर प्राप्त किया। इंटरमीडिसट में प्रथम स्थान सुम्बुल 76.6 प्रतिशत व द्वितीय स्थान प्रियंका 75 प्रतिशत रहा। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देेकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शानदार रिजल्ट पर बधाई दी
फोटो
गढ़ीपुख्ता। सर्वहितकारी इंटर कॉलेज गढ़ी पुख़्ता में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 98.4 प्रतिशत रहा। कुल 63 छात्राओं में से 62 उत्तीर्ण र्हुइं। पायल पुत्री कमल कुमार 81.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहीं। पायल पुत्री पवन 80 प्रतिशत के साथ दूसरे व साक्षी सैनी 78 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल की कुल 70 छात्राओं में से 67 छात्राएं उत्तीर्ण र्हुइं। रिजल्ट 96 फीसदी रहा। सानिया सैनी 86 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, मुस्कान अरोरा 82 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर व लक्ष्मी 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। संस्था के अध्यक्ष नीरज जैन, प्रबंधक नरेश सैनी, उपाध्यक्ष चरण सिंह सैनी व उप प्रबंधक प्रवीण सैनी ने सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों को किया सम्मानित
फोटो
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालेंडी स्थित शिवम उत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तनिष्का ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। रिया ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में स्कूल में दूसरा स्थान पाया। वंशिका ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस पर प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने प्रोत्साहन स्वरूप कुमारी तनिष्का जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2100 रुपये का नकद इनाम, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, ग्राम प्रधानपति उत्तम जाखड़ ने द्वितीय, तृतीय स्थान पाने पर छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विकेश कुमार, निशांत कुमार निहाल गिरी आदि स्टाफ मौजूद रहा।
हाईस्कूल में जतिन, इंटर में योगेश, नीतू व निधि अव्वल
फोटो
गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन में स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शानदार रहा। हाईस्कूल में जतिन कुमार ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निधि में 84.16 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राची में 83.16 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पाया। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में योगेश कुमार 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आरती 79.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, अंजली 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। मानविकी वर्ग में नीतू ने 76 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, वंशिका ने 74.6 प्रतिशत द्वितीय तथा काजल ने 73.3 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में निधि ने 83.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, रजनी ने 82.7 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आरती सैनी ने 82.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य हरविंदर सिंह ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शानदार रिजल्ट पर झूमे परीक्षार्थी
फोटो
झिंझाना। क्षेत्र के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में इंटर मानविकी वर्ग में पूजा प्रथम, खुशी द्वितीय व भावना तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान वर्ग में मानसी ने प्रथम ज्योति ने द्वितीय और सूरजपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में साक्षी ने पहला संगीता ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल में रितु ने पहला और खुशी राठी ने दूसरा तथा पूजा ने तीसरा स्थान पाया है। बावरिया कॉलोनी के इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयकरण अंसल ने बताया कि हाईस्कूल में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में मछरौली गांव के छात्र अंश राठी ने पहला और रामपुरा गांव की छात्रा कीर्ति रानी ने दूसरा और अहमदगढ़ की आशा रानी ने तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट में जयारानी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और निशा रानी व कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संत आसाराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में विशाल कुमार ने 80.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, निशू ने दूसरा और सना परवीन ने तीसरा स्थान पाया। इंटर में जोगिंदर सिंह ने पहला, पारुल ने दूसरा व छवि तीसरा स्थान पाया है।
लाइनमैन की बेटी ने नाम किया रोशन
फोटो
झिंझाना। विद्युत निगम में कार्यरत लाइनमैन की पुत्री ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्कूल में दूसरा स्थान पाकर नाम रोशन किया। क्षेत्र के बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था तोमर ने 81.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज व परिवार का नाम रोशन किया। परिजनों ने बताया कि आस्था ने 2020 में हाईस्कूल में भी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आस्था के पिता सुधीर तोमर विद्युत निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने फोन पर छात्रा को बधाई दी। वहीं, ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर ने आस्था के घर पहुंचकर मिठाई खिलाई।

हाईस्कूल में जिले में अंजलि का जिले में नौवां स्थान
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी यूनिक पब्लिक इंटर कॉलेज की अंजलि पुत्री संजीव कुमार ने हाईस्कूल में जिले में नौवां स्थान प्राप्त कर किया है। कॉलेज के स्टाफ ने गांव पहुंचकर उसे बधाई दी। प्रधानाचार्य गोपाल कुमार ने बताया कि उन्हें अंजलि पर गर्व है। अंजलि ने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed